hi Hindi en English ur Urdu
टैकनोलजीप्रदेश

महिला कल्याण समिति ढोरी का TRAI द्वारा निरीक्षण, टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रमों की ली जानकारी

 

बोकारो (ढोरी):Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) एवं सूचना प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता की टीम द्वारा बोकारो जिला के ढोरी स्थित महिला कल्याण समिति का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संस्था द्वारा संचालित सामाजिक, कल्याणकारी, जागरूकता तथा टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली गई।

निरीक्षण के क्रम में TRAI के एसआरओ Nilay Dutta ने संस्था के कार्यों की समीक्षा करते हुए विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। संस्था द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर महिलाओं के उत्थान एवं उपभोक्ता जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी अधिकारियों को दी गई।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष Tijiya Devi, महासचिव Shyam Kunwar Bharti तथा प्रोग्राम ऑफिसर Bhawani Shankar Bharti सहित संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

संस्था द्वारा टेलीकॉम उपभोक्ताओं को जागरूक करने के साथ-साथ सामाजिक एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहे हैं, जिसकी जानकारी टीम को दी गई।

NAZAR AAP TAK

आपकी समुदाय से जुड़ी हर खबर हमें भेजें हम उसे प्रमुखता देते हुए मूल्यांकन करके प्रकाशित करेंगें। मेरा व्हाट्सएप नंबर 8674868359 पर संपर्क करें, धन्यवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 20 =

Back to top button