भटिंडा में 81 गोत्रों की पीठ का पिलर स्थापित होगा, 4 राज्यों में बनेंगे केंद्र — कुर्माली नगाचारि देश जड़पा अधिवेशन में बड़ा निर्णय
मुनिदीह स्थित भटिंडा फॉल में आयोजित कुर्माली नगाचारि देश जड़पा अधिवेशन में समुदाय के 81 गोत्रों के प्रतिनिधियों ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए घोषणा की कि भटिंडा में 81 गोत्रों की पीठ का केंद्रीय पिलर स्थापित किया जाएगा.........

मुनिदीह/झारखंड │ दिनांक – 08 दिसंबर 2025
मुनिदीह स्थित भटिंडा फॉल में आयोजित कुर्माली नगाचारि देश जड़पा अधिवेशन में समुदाय के 81 गोत्रों के प्रतिनिधियों ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए घोषणा की कि भटिंडा में 81 गोत्रों की पीठ का केंद्रीय पिलर स्थापित किया जाएगा। साथ ही चार राज्यों—झारखंड, बंगाल, ओडिशा और बिहार—में संगठन के केंद्र विकसित किए जाएंगे।
अधिवेशन में मुख्य अतिथि सुदेश महतो ने कहा कि कुर्मी समाज की भाषा, संस्कृति और परंपरा को संरक्षित करने के लिए यह पहल महत्वपूर्ण है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि सामाजिक बदलाव में कुर्मी समाज की भूमिका हमेशा से अहम रही है और इसे आगे भी जारी रखना होगा।
क्या बोले संगठन के पदाधिकारी?
नेताओं ने कहा कि—
- कुर्मी अजनब में ‘भाषा आवार्ती अनुशुची’ में शामिल करने की मांग तेज की जाएगी।
- समाज की एकता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के लिए चार राज्यों में केंद्र बनाना जरूरी है।
- भटिंडा में स्थापित होने वाला पिलर 81 गोत्रों की एकता का प्रतीक होगा।
अधिवेशन में उमड़ा जनसैलाब
कार्यक्रम में झारखंड, बिहार, ओडिशा और बंगाल के कई जिलों से प्रतिनिधि पहुंचे। मंच पर मौजूद नेताओं ने समाज को संगठित होकर अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।




